भारत बंद: CAA और NRC के खिलाफ विरोध, सदन से बाहर निकले UDF विधायक

भारत बंद: CAA और NRC के खिलाफ विरोध, सदन से बाहर निकले UDF विधायक

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-29 06:25 GMT
हाईलाइट
  • CAA - NRC के खिलाफ भारत बंद
  • कई संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
  • पिछले एक महीने से मचा है बवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल (CAB) के पारित होने के बाद से देश के कई इलाकों में स्थिति बिगड़ी हुई है। इसी बीच CAA और NRC के विरोध में बुधवार को देश के कई हिस्सों में भारत बंद किया गया है। बताया जा रहा है कि इस भारत बंद को कई विपक्ष राजनीतिक दलों का समर्थन भी है। दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों द्वारा भी बंद को पूर्ण समर्थन है।

एक तरफ भाजपा नेता हर दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस और रैलियां करके लोगों को CAA और NRC के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं विपक्ष पार्टियां और कई संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा जब सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर हस्तक्षेप करने की अपील की गई, तो कोर्ट ने भी CAA पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

UPDATES :

  • दिल्ली के जंतर - मंतर में विरोध प्रदर्शन
  • UDF विधायक सदन से बाहर निकले

केरल विधानसभा में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) विधायकों ने राज्य विधानसभा में CAA और NRC का विरोध किया। साथ ही सदन में केरल गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ "रिकॉल गवर्नर" के नारे भी लगाए। आरिफ ने जब सदन में संबोधन देना शुरू किया तो UDF के सभी विधायक इसके विरोध में सदन से बाहर चले गए।

  • BKM ने रोकी ट्रेनें

भारत बंद का असर महाराष्ट्र के मुंबई में भी देखने को मिला। बहुजन क्रांति मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं ने कंजुरमर्ग स्टेशन के की रेलवे पटरियों पर बैठकर रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया। इससे लोकल ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैक बंद होने के कारण आम लोगों और बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

Tags:    

Similar News