IND-PAK तनाव: 'पाकिस्तान कभी भी सीजफायर का उल्लंघन...', भारत-पाक तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का बड़ा बयान

पाकिस्तान कभी भी सीजफायर का उल्लंघन..., भारत-पाक तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का बड़ा बयान
  • भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति
  • डोनाल्ड ट्रंप ने किया पोस्ट
  • पाक को लेकर शोभा करंदलाजे का बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर पर सहमति बन गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल इस बारे में पोस्ट किया। लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही पड़ोसी मुल्क ने फिर हमला किया। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यह बार-बार साबित किया है कि वह कभी भी सीजफायर का उल्लंघन कर सकता है। आपको बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ दिनों से तनातनी जारी है। पड़ोसी मुल्क की ओर से ड्रोन और मिसाइल्स से हमला किया गया। हालांकि भारतीय सेना ने उन्हें नुकसान पहुंचाने से पहले ही हवा में नष्ट कर दिया।

पाक को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है। पाकिस्तान ने पहलगाम में आतंकवादियों को भेजा। निर्दोष लोगों को उनका धर्म पूछकर मार दिया गया। भारत सरकार और हमारे जवानों ने जवाबी कार्रवाई की है। हम देश के साथ, सरकार के साथ, सशस्त्र बलों के साथ हैं। पाकिस्तान एक विश्वसनीय देश नहीं है। उसने बार-बार साबित किया है कि वो कभी भी उसका(संघर्ष विराम का) उल्लंघन कर सकता है।

1 जवान शहीद, 7 घायल

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए, जबकि सात अन्य जवान घायल हो गए। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इम्तियाज ने अदम्य साहस दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Created On :   11 May 2025 10:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story