भोजपुरी फिल्म स्टार निरहुआ bjp में शामिल, आजमगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव

भोजपुरी फिल्म स्टार निरहुआ bjp में शामिल, आजमगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-27 17:49 GMT

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सेलिब्रिटीज के नेता बनने का इस वक्त जैसे ट्रेंड चल रहा है, इस क्रम में एक नाम और जुड़ गया है। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ले ली है। भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सदस्य रवि किशन के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहे। 

निरहुआ को बीजेपी आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है, जबकि रवि किशन को योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से मैदान में उतारा जा सकता है। बता दें कि निरहुआ गाजीपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, उनकी पहली फिल्म निरहुआ रिक्शावाला थी, इस समय  उनकी गिनती सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भोजपुरी एक्टरों में होती है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ निरहुआ भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में आ चुके हैं, वह रियलटी शो बिग बॉस में भी 2012 के दौरान काम कर चुके हैं। निरहुआ के साथ पहुंचे रवि किशन पहले कांग्रेस पार्टी में थे, इसके बाद साल 2014 में उन्होंने भाजपा के प्रताप सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वो हार गए थे। रवि किशन ने कांग्रेस छोड़कर 2017 में बीजेपी का दामन थाम लिया था। उन्होंने 1992 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News