यूपी विधानसभा दंगल में उतरेंगे बड़े चेहरे, योगी भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 

 यूपी विधानसभा दंगल में उतरेंगे बड़े चेहरे, योगी भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 

Juhi Verma
Update: 2021-07-24 10:09 GMT
हाईलाइट
  • योगी के सामने बड़ी चुनावी चुनौती!

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बीजेपी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसीलिए अब बीजेपी विधानसभा दंगल में अपने बड़े चेहरों को उतारने का दांव खेलेगी। यह दांव उन बड़े चेहरों पर खेला जायेगा, जिन्होंने अभी तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन सरकार और पार्टी में बड़ी भूमिका निभा रहे थे। बीजेपी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपने सभी बड़े चेहरों को चुनाव में उतारेगी। पार्टी हाईकमान का मानना है कि जब पार्टी के बड़े चेहरे चुनाव लड़ेंगे तो कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। दरअसल सरकार में जो भी बड़े चेहरे हैं उन में से कोई भी सीधे जनता से चुनकर नहीं आया है, सब पीछ के दरवाजे से MLC बनकर के आये हैं। पर इस बार उन्हें जनता की अदालत से गुजकर विधानसभा तक पहुंचना होगा।

ये बड़े चेहरे लड़ेंगे चुनाव!

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सभी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के हवाले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ेगें, डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ की किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं तो वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कालपी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 
यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि जब यह बड़े चेहरे चुनाव लड़ेंगे तो उन खाली हुई MLC की सीटों पर कार्यकर्ताओं को लड़वाया जायेगा। उनकी मेहनत का ईनाम उनको दिया जायेगा। जिससे पार्टी एक तीर से दो निशानें लगायेगी।  
 

Tags:    

Similar News