भाजपा ने राज्यसभा में शिव प्रताप शुक्ला को मुख्य सचेतक नियुक्त किया

भाजपा ने राज्यसभा में शिव प्रताप शुक्ला को मुख्य सचेतक नियुक्त किया

IANS News
Update: 2020-07-21 09:01 GMT
भाजपा ने राज्यसभा में शिव प्रताप शुक्ला को मुख्य सचेतक नियुक्त किया
हाईलाइट
  • भाजपा ने राज्यसभा में शिव प्रताप शुक्ला को मुख्य सचेतक नियुक्त किया

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा ने राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य शिव प्रताप शुक्ला को राज्यसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। शिव प्रताप शुक्ला नारायण लाल पंचारिया की जगह लेंगे।

माना जा रहा है भाजपा ने शिव प्रताप शुक्ला को राज्यसभा से मुख्य सचेतक नियुक्त कर उत्तरप्रदेश में राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश की है। शिव प्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश के बड़े ब्राह्मण नेता रहे हैं। 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्रर बने तो उन्हें राज्यसभा में जगह दी। इसके बाद वे कैबिनेट मंत्री भी बनाये गये।

आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। वे लगातार चार बार उत्तरप्रदेश से विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही शिव प्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

गौरतलब है कि सभी पार्टियों के पास व्हिप जारी करने का अधिकार होता है, जो पार्टी सदस्यों के लिए किया जाता है। इसके लिए पार्टी सदन में से एक वरिष्ठ सदस्य को नियुक्त करते हैं जिसे चीफ व्हिप(मुख्य सचेतक) कहा जाता है।

Tags:    

Similar News