लोकसभा चुनाव में नॉर्थ ईस्ट से 21 और पश्चिम बंगाल से 23 सीटें जीतेगी बीजेपी : अमित शाह

लोकसभा चुनाव में नॉर्थ ईस्ट से 21 और पश्चिम बंगाल से 23 सीटें जीतेगी बीजेपी : अमित शाह

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-05 16:32 GMT
लोकसभा चुनाव में नॉर्थ ईस्ट से 21 और पश्चिम बंगाल से 23 सीटें जीतेगी बीजेपी : अमित शाह
हाईलाइट
  • बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों त्रिपुरा के दौरे पर हैं।
  • शाह ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर चल रही है।
  • शाह ने कहा कि बीजेपी नॉर्थ ईस्ट में 21 से अधिक सीटें जीतेगी।

डिजिटल डेस्क, अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों त्रिपुरा के दौरे पर हैं। शाह ने अगरतला में बीजेपी विधायकों से मुलाकात की। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी नॉर्थ ईस्ट में 21 से अधिक सीटें जीतेगी। शाह ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर चल रही है। इसके अलावा शाह ने पश्चिम बंगाल में भी 23 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद जताई है।

 

 

शाह ने कहा,  "नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस पूरी तरह से हार चुकी है। कांग्रेस के हाथों से पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्य निकल चुके हैं और ये अब NDA के साथ हैं। हमें पूर्वोत्तर में 21 से अधिक सीटें जीतने का भरोसा है। इस क्षेत्र में पीएम मोदी के पक्ष में लहर है।" 

 

 

शाह ने कहा, "पश्चिम बंगाल में इस बार बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल के लोग कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के गठबंधन से तंग आ चुके हैं। इसलिए अब लोकसभा चुनावों में बीजेपी पश्चिम बंगाल में भी 23 से अधिक सीटें जीतेगी।"

इससे पहले शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 7 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने ये लिस्ट जारी की। रेल मंत्री पीयूष गोयल को सबसे ज्यादा तीन राज्यों का प्रभार सौंपा गया है। पीयूष गोयल को तमिलनाडू, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार का प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि तीन बड़े हिंदी भाषी राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। बीजेपी इस बार उन राज्यों पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जिनमें पार्टी को कम सीटें हासिल हुई थी।
 

Similar News