IND-PAK तनाव: 'उसकी फितरत है मुकर जाने की', पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर शशि थरूर ने शायराना अंदाज में बोला हमला

उसकी फितरत है मुकर जाने की, पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर शशि थरूर ने शायराना अंदाज में बोला हमला
  • भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव
  • पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन
  • कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा हुई थी। लेकिन, इसके 3 घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान ने भारत के कई जगहों पर ड्रोन हमले करने का प्रयास किया। पाक की इस नापाक हरकत के बाद देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शायराना अंदाज में पाकिस्तान पर निशाना साधा है।

पाकिस्तान पर शशि थरूर का हमला

शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, "उसकी फितरत है मुकर जाने की, उसके वादे पे यकीं कैसे करूं?' इससे पहले सीजफायर समझौते पर कांग्रेस सांसद ने कहा, "मुझे इस बात की खुशी है। शांति सबसे ज्यादा जरूरी है। भारत कभी भी एक लंबे युद्ध के पक्ष में नहीं था, लेकिन भारत आतंकवादियों को एक कड़ा सबक सिखाना चाहता था और भारत ने सभी आतंकवादियों को सबक सीखा दिया है।"

पाकिस्तान ने घंटो बाद तोड़ा सीजफायर

इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हमलों का सिलसिला तेज था। इस बीच शनिवार शाम को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने की पुष्टि की। इसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया। इस बयान में बताया गया कि पाकिस्तान के कहने पर भारत संघर्ष को आगे नहीं बढ़ाने के समझौते पर सहमत है। लेकिन, इसके 3 घंटे बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन अटैक किया, लेकिन इन्हें हवा में ही ध्वस्त कर दिया गया।

मालूम हो कि, भारत ने 7 से 8 की दरमियान रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान तिलमिला उठा। इसके बाद उसने भारत के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल दागी। लेकिन, इन हमलों को भारत ने कामयाब नहीं होने दिया। भारत-पाक के बीच चले 3 दिन के संघर्ष के बाद अमेरिका ने शांति बहाल करने का प्रयास किया। इसके बाद शनिवार को दोनों देशों सीजफायर के लिए राजी हो गए।

Created On :   11 May 2025 8:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story