कांग्रेसी नेताओं के साथ बॉलीवुड कलाकार भी गोवा में प्रस्तावित वनों की कटाई के खिलाफ

कांग्रेसी नेताओं के साथ बॉलीवुड कलाकार भी गोवा में प्रस्तावित वनों की कटाई के खिलाफ

IANS News
Update: 2020-11-09 10:30 GMT
कांग्रेसी नेताओं के साथ बॉलीवुड कलाकार भी गोवा में प्रस्तावित वनों की कटाई के खिलाफ
हाईलाइट
  • कांग्रेसी नेताओं के साथ बॉलीवुड कलाकार भी गोवा में प्रस्तावित वनों की कटाई के खिलाफ

पणजी, 9 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण गोवा के मोलेम गांव के पास संरक्षित रिजर्व वन की प्रस्तावित कटाई के खिलाफ विपक्ष और सिविल सोसाइटी समूहों द्वारा अभियान छेड़ा गया है। तीन केंद्र सरकार की परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित वन कटाई के खिलाफ इस अभियान ने अब बॉलीवुड अभिनेताओं का भी ध्यान आकर्षित किया है।

पूर्व केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि मोलेम के पास के जंगल, जो गोवा के ग्रीन लंग (हरे फेफड़े) हैं, उन्हें संरक्षित किए जाने की जरूरत है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकृति के प्रति अपने प्रेम के बारे में वाक्पटुता व्यक्त की है, साथ ही साथ वह भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य और मोलेम राष्ट्रीय उद्यान को नष्ट करने का काम कर रहे हैं। यह सरासर पाखंड है। गोवा के हरे फेफड़ों को बचाना होगा। कांग्रेस नेता ने हैश टैग मोलेम का उपयोग भी किया।

इसके साथ ही अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, दीया मिर्जा और अभिनेता रणदीप हुड्डा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस संबंध में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में ट्वीट किया है।

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडांकर, जिनकी पार्टी ने वनों की कटाई का विरोध किया है, उन्होंने जयराम रमेश को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। गिरीश ने रमेश को इस अभियान का समर्थन करने के लिए आभार जताने के साथ ही यह भी कहा है कि रमेश ने मंत्री के तौर पर में लगातार गोवा के पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी को अपने एजेंडे में सबसे आगे माना है।

मोलेम गांव में और उसके आसपास लगभग 50,000 पेड़ों को कई केंद्रीय सरकार की परियोजनाओं के लिए कटाने की योजना है। इन परियोजनाओं में रेलवे लाइन और हाइवे का विस्तार और मोलेम गांव एवं उसके आसपास के संरक्षित वनों में फैली नई पॉवर ट्रांसमिशन लाइनें शामिल हैं।

इस साल अप्रैल में नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ द्वारा परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। सिविल सोसाइटी समूह और राज्य के सभी विपक्षी दलों ने उन परियोजनाओं का विरोध किया है।

चड्ढा ने ट्वीट किया, चाहे गोवा हो, कश्मीर हो या आरे। अगर हम अपने शेष वन कवर (पहले से ही भारत के आकार के लिए बहुत कम) को नष्ट कर देते हैं, तो हम मर जाएंगे। उदाहरण के लिए, जब बाढ़ आती है, तो वह आपकी जान लेने से पहले आपके आधार कार्ड या राजनीतिक संबद्धता की जांच नहीं करेगी।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी एक ट्वीट में 70 हजार पेड़ों की कटाई के खिलाफ खड़े होने की अपील की है।

एकेके/एएनएम

Tags:    

Similar News