मायावती ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, MP चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट

मायावती ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, MP चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-20 12:14 GMT
हाईलाइट
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है।
  • मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
  • मायावती ने आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में कुल 230 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। मायावती ने आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में कुल 230 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जबकि छत्तीसगढ़ में मायावती ने अजीत जोगी के साथ गठबंधन करते हुए कांग्रेस पार्टी को मुंह चिढ़ाया है। मायावती ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।  BSP के प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर ने उक्त जानकारी दी है।

वहीं छतीसगढ़ में बसपा ने अजीत जोगी के साथ गठबंधन किया है। यहां BSP 35 सीट पर और जोगी की जनता कांग्रेस 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। गठबंधन के CM उम्मीदवार अजीत जोगी होंगे।

जानकारी के अनुसार BSP पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में मौजूदा 4 विधायकों में से 3 को फिर से टिकट दिया है। मुरैना के दिमनी विधानसभा से BSP विधायक बलवीर सिंह दंडोतिया का नाम लिस्ट में नहीं है, बाकी 3 विधायक शीला त्यागी, ऊषा चौधरी, सत्य प्रकाश शंखवार को फिर से मिला टिकट मिला है।

BSP की पहली लिस्ट इस प्रकार है....

  • लाल सिंह केवट- सबलगढ़ (जिला- मुरैना)
  • सत्य प्रकाश - अंबाह (जिला- मुरैना )
  • लाखन सिंह यादव - सेवड़ा (जिला- दतिया)
  • संजीव सिंह कुशवाहा - भिंड
  • प्रगति लाल यादव - करैरा (जिला- शिवपुरी)
  • बालकृष्ण महोबिया -अशोकनगर
  • पुष्पेंद्र अहिरवार- चंदला (जिला- छतरपुर)
  • रामबाई परिहार - पथरिया (जिला- दमोह)
  • बेलन सिंह धुर्वे - जबेरा (जिला- दमोह)
  • उषा चौधरी विधायक - रैगांव (जिला- सतना)
  • छंगेलाल कोल - अमरपाटन ( जिला- सतना)
  • रामलखन सिंह पटेल - रामपुर बाघेलान (जिला- सतना)
  • राम गरीब कोल - सिरमौर (जिला- रीवा)
  • पंकज सिंह पटेल - सिमरिया ( जिला- रीवा)
  • सीमा सिंह - देवतालाब (जिला- रीवा)
  • शीला त्यागी विधायक - मनगवां ( जिला- रीवा)
  • अशोक पैगाम - चितरंगी (जिला- सिंगरौली)
  • अवध प्रताप सिंह - धोहनी( जिला- सीधी )
  • मोहदल सिंह पाव - जैतपुर (जिला- शहडोल)
  • शिव प्रसाद कोल - बांधवगढ़ (जिला- उमरिया)
  • गोविंद पटेल - बोहरीबंद (जिला- कटनी)
  • बबीता गोटिया - सिहोरा (जिला- जबलपुर)

Similar News