NEET result 2018: कल्पना कुमारी ने किया टॉप, cbseneet.nic.in पर चैक करें नतीजे

NEET result 2018: कल्पना कुमारी ने किया टॉप, cbseneet.nic.in पर चैक करें नतीजे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-04 09:01 GMT
NEET result 2018: कल्पना कुमारी ने किया टॉप, cbseneet.nic.in पर चैक करें नतीजे
हाईलाइट
  • परीक्षा में कल्पना कुमारी ने 99.99 प्रतिशत के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
  • कल्पना कुमारी को 720 में से 691 अंक मिले हैं।
  • फिजिक्स में 180 में से 171 अंक
  • कैमेस्ट्री में 180 में से 160 अंक और बायोलॉजी में 360 में से 360 अंक मिले हैं।
  • वहीं कानपुर के प्रेरक त्रिपाठी ने 33वीं और विदुषी सिंह ने 88वीं रैंक हासिल की है।
  • सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( CBSE ) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट ( NEET 2018) के नतीजे घ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( CBSE ) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट ( NEET 2018) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में कल्पना कुमारी ने 99.99 प्रतिशत के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। छात्र बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट cbseneet.nic.in और cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चैक कर सकते हैं। 

 

 

 

कल्पना कुमारी को मिले 720 में से 691 अंक

कल्पना कुमारी को 720 में से 691 अंक मिले हैं। फिजिक्स में 180 में से 171 अंक, कैमेस्ट्री में 180 में से 160 अंक और बायोलॉजी में 360 में से 360 अंक मिले हैं। वहीं कानपुर के प्रेरक त्रिपाठी ने 33वीं और विदुषी सिंह ने 88वीं रैंक हासिल की है। वहीं उम्मीदवारों का एडमिशन कट-ऑफ के आधार पर होगा। मेडिकल की NEET 2018 की परीक्षा 6 मई को आयोजित की गई थी। जिसमें 13 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 

 

 

 

 

ऐसे चैक करें रिजल्ट

  • पहले cbseresults.nic.in वेबसाइट ओपन करें।
  • फिर NEET 2018 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक ओपन होने के बाद अपना डेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर डालें। 
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  • रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।


परीक्षा का आयोजन 136 शहरों के 2255 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। उम्मीदवारों में 5 लाख 80 हजार 648 पुरुष उम्मीदवार और 7 लाख 46 हजार 76 महिला उम्मीदवार शामिल थे। वहीं एक ट्रांसजेंडर ने भी नीट परीक्षा में हिस्सा लिया था।

 

 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सेक्रेटरी अनिल स्वरूप ने ट्वीट के जरिए रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी थी। राज्य और ऑल इंडिया कोटा की सीटों के लिए काउंसलिंग अलग होगी। 66 हजार MBBS और डेंटल सीटों के लिए चयन किया जाना है। परीक्षा 11 भाषाओं जिनमें हिंदी, इंगलिश उर्दू और आठ क्षेत्रीय भाषाएं भी शामिल हैं।

Similar News