केंद्रीय मंत्री बोले- अगले लोकसभा चुनाव में कौए, बंदर, लौमड़ी मिलकर शेर से लड़ेंगे

केंद्रीय मंत्री बोले- अगले लोकसभा चुनाव में कौए, बंदर, लौमड़ी मिलकर शेर से लड़ेंगे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-29 08:21 GMT
केंद्रीय मंत्री बोले- अगले लोकसभा चुनाव में कौए, बंदर, लौमड़ी मिलकर शेर से लड़ेंगे
हाईलाइट
  • हेगड़े ने विवादित बयान देते हुए मोदी को टाइगर और सभी विपक्षी दल के नेताओं को बंदर
  • भालू और गधा कह दिया।
  • उन्होंने भारतीय संस्कृति और सभ्यता की बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर घपले-घोटाले के बड़े आरोप लगाए।
  • विपक्ष की तुलना कौवा
  • बंदर और भालू से करने पर कई लोग भी उनसे खफा हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टाइगर बताने के चक्कर में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की जुबान फिसल गई। हेगड़े ने विवादित बयान देते हुए मोदी को टाइगर और सभी विपक्षी दल के नेताओं को बंदर, भालू और गधा कह दिया। इसके अलावा भी उन्होंने भारतीय संस्कृति और सभ्यता की बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर घपले-घोटाले के बड़े आरोप लगाए।

 

 

 

एक कार्यक्रम में शामिल हुए अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल कौवा, बंदर और भालू की तरह एक साथ आ गए हैं और एक तरफ टाइगर है और दूसरी बंदर और गधे हैं। विपक्ष की तुलना कौवा, बंदर और भालू से करने पर कई लोग भी उनसे खफा हो गए हैं। हेगड़े के इस बयान की विपक्षी दलों ने भी कड़े शब्दों में आलोचना की है। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस और जेडीएस ने हेगड़े को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त करने की मांग की है।

कांग्रेस की वजह से मिली प्लास्टिक की कुर्सी
अनंत कुमार ने अपने विवादित बयान में कहा, "आज हम प्‍लास्टिक की कुर्सियों को बैठने के लिए इस्‍तेमाल कर रहे हैं। यह परिस्थिति हमें कांग्रेस पार्टी की वजह से देखने को मिल रही है। यदि भारतीय जनता पार्टी कई दशक तक सत्‍ता में रही होती तो अब तक लोगों को चांदी की कुर्सियों पर बैठने को मिलता। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव बहुत महत्‍वपूर्ण हैं। हमारे विपक्षी एक साथ आ गए हैं। कौवे, बंदर, भालू, लोमड़ी और अन्‍य सब एक साथ आ गए हैं।"

RSS और हिंदुत्व पर बोले हेगड़े
हेगड़े ने कहा, "पिछले 60-70 सालों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कोशिश कर रहा है कि लोग हिंदुत्व के मूल को समझें। कम से कम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राहुल गांधी इसे अब तो समझ रहे हैं लेकिन आपको ये चीजें अपनी आदत में लानी पड़ती हैं, सिर्फ कहने भर से आप हिंदू नहीं हो जाते हैं। आप केवल "खोटा हिंदुत्ववादी" हैं। बता दें कि हेगड़े पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान हेगड़े ने राहुल गांधी को "खोटा हिंदुत्ववादी" करार दिया था।

 

Similar News