IAS की बेटी से छेड़छाड़ मामला, BJP नेता का बेटा विकास गिरफ्तार

IAS की बेटी से छेड़छाड़ मामला, BJP नेता का बेटा विकास गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-09 12:36 GMT
IAS की बेटी से छेड़छाड़ मामला, BJP नेता का बेटा विकास गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाई प्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने हरियाणा BJP प्रमुख सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को उसके दोस्त आशीष कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। विकास और उसके दोस्त पर IAS अफसर की बेटी Varnika kundu के साथ छेड़खानी का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में घटना वाली रात के CCTV फुटेज बरामद किए थे, जिसमें विकास बराला वर्णिका का पीछा करते हुए नजर आया था।

जानकारी के अनुसार बुधवार को पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ के 26 सेक्टर थाने लाया गया है। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले में विकास बराला के खिलाफ अपहरण की कोशिश करने की दो गैरजमानती धाराएं भी जोड़ दी हैं।

वर्णिका मेरी बेटी के समान है

आरोपी विकास के पिता सुभाष बराला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली बार सामने आते हुए कहा है कि Varnika kundu मेरी बेटी के समान है, अगर इस केस में मेरे बेटे पर कोई कार्रवाई होती है तो कानून डटकर कार्रवाई करे। हमने इस मामले में किसी तरह की राजनीति नहीं की, कोई दबाव नहीं डाला है। जो भी आरोप लगेंगे उसी के हिसाब से कार्रवाई हो। पुलिस प्रशासन किसी तरह की लापरवाही नहीं कर रही।

सुबह ही मिला था नोटिस

विकास को थाने लेकर पहुंचने के मामले में सुभाष ने कहा है कि हमें कल रात तक कोई नोटिस नहीं मिला था। नोटिस की जानकारी मुझे सुबह मिली थी। उस समय विकास चंडीगढ़ से बाहर था। मैंने उसे मैसेज किया कि उसे नोटिस मिला है और पुलिस थाने जाना है।

गंदी राजनीति कर रही है कांग्रेस

इससे पहले भी मामले में हरियाणा BJP प्रवक्ता जवाहर यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मामले में गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया था। कुछ लोग कह रहे हैं कि BJP पार्टी के नेता पुलिस पर दबाव बना रहे हैं, जबकि कोई भी किसी तरह का दबाव नहीं बना रहा है। गौरतलब है कि शराब के नशे में विकास बराला और आशीष कुमार ने कार से जा रही सीनियर IAS की बेटी का पीछा किया था। उन्होंने कार का दरवाजा भी खोलने की कोशिश की। Varnika kundu के फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ़्तार किया। लड़की की शिकायत पर मामला भी दर्ज हुआ। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही आशीष बराला को जमानत मिल गई। आरोप है कि ऐसा उसके ऊपर हल्के चार्ज लगाने की वजह से हुआ। गिरफ्तारी के वक्त जांच में पाया गया था कि आशीष बराला ने शराब पी रखी थी।

Similar News