बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार

बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार

IANS News
Update: 2019-10-25 05:30 GMT
बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान पर बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री, गया का 18.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच हालांकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने उम्मीद है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 9.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Tags:    

Similar News