कर्नाटक के CM बोले: हद पार कर रहे कांग्रेस MLA...छोड़ दूंगा पद

कर्नाटक के CM बोले: हद पार कर रहे कांग्रेस MLA...छोड़ दूंगा पद

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-28 07:07 GMT
कर्नाटक के CM बोले: हद पार कर रहे कांग्रेस MLA...छोड़ दूंगा पद
हाईलाइट
  • कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार
  • कांग्रेस को उठाना पड़ेगा नुकसान: कुमारस्वामी
  • डिप्टी सीएम ने किया विधायकों का समर्थन

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने पद से इस्तीफा देने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक अपनी हद पार कर रहे हैं। बात दें कि कर्नाटक में इस समय जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

राज्य के कांग्रेस विधायक कुमारस्वामी को दरकिनार कर सिद्धारमैया को अपना मुख्यमंत्री बता रहे हैं। इस बारे में जब कुमारस्वामी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों को विचार करने की जरूरत है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो इस्तीफा देने को भी तैयार हैं। कुमारस्वामी ने कांग्रेस विधायकों पर हद पार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के ऐसे बर्ताव से उन्हें ही नुकसान उठाना पड़ेगा। 

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने भी इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया ने एक मुख्यमंत्री के तौर पर बेहतरीन काम किया है। वो कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। कांग्रेस विधायकों के लिए वही मुख्यमंत्री हैं। परमेश्वर का कहना है कि विधायकों ने सिर्फ अपनी राय रखी है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, हमें कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री रहने से भी कोई आपत्ति नहीं है।

 

 

 

 

Similar News