उत्तर प्रदेश में एक-दो दिन में तेज हवा के साथ बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में एक-दो दिन में तेज हवा के साथ बढ़ेगी ठंड

IANS News
Update: 2019-11-16 05:00 GMT
उत्तर प्रदेश में एक-दो दिन में तेज हवा के साथ बढ़ेगी ठंड

लखनऊ, 16 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आस-पास के इलाकों में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। एक-दो दिनों में तेज हवा के साथ ठंड भी बढ़ेगी। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलेगा। एक-दो दिन में तेज हवा के साथ ठंड बढ़ेगी। तेजी से विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते सर्दी इस बार कुछ जल्दी ही मैदानी इलाकों में उतर आई है। संकेत ऐसे मिल रहे हैं कि ठंड इस बार कुछ ज्यादा पड़ेगी।

शनिवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 13 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 15 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 14 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान14़1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Tags:    

Similar News