महाराष्ट्र में कांग्रेस हुई सतर्क, विधायकों को भेज सकती है राज्य से बाहर

महाराष्ट्र में कांग्रेस हुई सतर्क, विधायकों को भेज सकती है राज्य से बाहर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-23 12:32 GMT
महाराष्ट्र में कांग्रेस हुई सतर्क, विधायकों को भेज सकती है राज्य से बाहर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में रातों रात बदले सत्ता समीकरणों ने प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ा दी है। जहां शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) मिलकर सरकार बनाने की तैयारी कर रही थी, वहीं शनिवार सुबह भाजपा ने NCP से अजित पवार की बगावत के चलते अपनी सरकार बना ली। इस क्रम में महाराष्ट्र में विधायकों के दल बदल के खतरे से कांग्रेस सतर्क हो चुकी है। कांग्रेस अपने प्रदेश के सभी विधायकों को महाराष्ट्र से बाहर भेजने की योजना बना रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी विधायकों को कांग्रेस शासित राज्य भेजा जा सकता है।

 

 

सरकार गठन के बीच कांग्रेस ने अपने महाराष्ट्र विधायकों को खरीद-फरोख्त से सुरक्षित रखने के लिए यह फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी हाईकमान ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात की है। इसके चलते कांग्रेस के महाराष्ट्र विधायकों को राजधानी भोपाल, छिंदवाड़ा या बैतूल भेजे जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन भोपाल में विधायकों के रहने के लिए भोपाल में इंतजाम किया जा चुका है और माना जा रहा है कि वे फ्लाइट के माध्यम से भोपाल आ सकते हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के अलावा विधायकों को राजस्थान या छत्तीसगढ़ भी पहुंचाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News