त्रिपुरा, मेघालय विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

त्रिपुरा, मेघालय विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-27 15:13 GMT
त्रिपुरा, मेघालय विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेघालय और त्रिपुरा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को त्रिपुरा में 56 और मेघालय में 57 सीटों पर अपने कैंडिडेट के नाम फाइनल कर दिए हैं। बता दें कि इन दोनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं।

मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा को कांग्रेस ने दो सीटों से अपना उम्मीदवार बनाया है। वे सोंगसाक और आमपथी विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि कांग्रेस मेघालय में अपनी सत्ता बचाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी वहीं त्रिपुरा में उसका मुख्य मुकाबला माकपा से होगा जहां वहां पिछले 27 साल से सत्ता में है। बता दें कि त्रिपुरा में 18 फरवरी और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होना है। दोनों ही राज्यों में 3 मार्च को मतगणना होगी।
 


इसके साथ ही कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में दो विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यहां कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव और मुंगोली से बृजेन्द्र सिंह यादव को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
 


विधानसभा चुनाव और उपचुनाव उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ ही कर्नाटक चुनावों के लिए कांग्रेस ने 70 सदस्यीय प्रचार समिति की भी घोषणा कर दी है। इसमें डीके शिवकुमार को प्रचार स‌मिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
 

Similar News