राहुल गांधी के बाद दिग्विजय सिंह करेंगे कैलाश मानसरोवर यात्रा, ट्वीट कर जाहिर की इच्छा

राहुल गांधी के बाद दिग्विजय सिंह करेंगे कैलाश मानसरोवर यात्रा, ट्वीट कर जाहिर की इच्छा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-12 02:08 GMT
राहुल गांधी के बाद दिग्विजय सिंह करेंगे कैलाश मानसरोवर यात्रा, ट्वीट कर जाहिर की इच्छा
हाईलाइट
  • दिग्विजय मध्य प्रदेश में पहले कर चुके नर्मदा परिक्रमा
  • दिग्विजय सिंह ने ट्विटर अकाउंट मानसरोवर झील की तस्वीर पोस्ट कर जाहिर की इच्छा
  • राहुल गांधी के बाद दिग्विजय सिंह करेंगे कैलाश मानसरोवर की यात्रा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। खुद दिग्विजय सिंह ने इस बात की पुष्टि अपने ट्विटर अकाउंट पर मानसरोवर झील की एक फोटो ट्वीट करते हुए की है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मानसरोवर। मैं भी निश्चित रूप से यह यात्रा करूंगा। संभवत: अगले साल मैं वहां जाऊंगा।" बता दें कि राहुल गांधी हाल ही में कैलाश मानसरोवर की यात्रा करके लौटे हैं। उनके बाद दिग्विजय ने इस यात्रा की इच्छा जाहिर की है। फिलहाल दिग्विजय मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी की समन्वय समिति के मुखिया है और इस समय अपने गृह राज्‍य में चुनाव प्रचार में व्‍यस्‍त हैं। 

राहुल गांधी कर चुके है मानसरोवर यात्रा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर चुके है। उन्होंने इस दौरान यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। हालांकि उनको पहले फर्जी बताया गया था। उसके बाद राहुल ने कुछ फोटो मानसरोवर यात्रा पर गए अन्य यात्रियों के साथ पोस्ट की थी। इसके बाद कांग्रेस ने भी उनकी तस्‍वीरों के साथ विडियो शेयर किया था। जिसमें कांग्रेस ने कहा, "नफरत की बात करने वालों को पीछे छोड़ते हुए राहुल गांधी ने कैलाश यात्रा के दौरान अच्छी गति स्थापित की।" कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि राहुल गांधी ने करीब 35 किलोमीटर पैदल यात्रा की। यह यात्रा उन्होंने 463 मिनट (करीब 7 घंटे) में पूरी की। 

Similar News