प्रियंका गांधी का दिल्ली में रोड शो, शीला दीक्षित के लिए मांग रहीं वोट

प्रियंका गांधी का दिल्ली में रोड शो, शीला दीक्षित के लिए मांग रहीं वोट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-08 06:25 GMT
प्रियंका गांधी का दिल्ली में रोड शो, शीला दीक्षित के लिए मांग रहीं वोट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सियासी रण के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में दिल्ली में दो रोड शो कर रही हैं। प्रियंका गांधी का पहला रोड शो नार्थ-ईस्ट दिल्ली में शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ। सीलमपुर से शुरू हुआ रोड शो यमुना विहार में खत्म होगा। प्रियंका के साथ उनके रथ में उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित मौजूद है जो जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। दूसरा रोड शो शाम 6 बजे दक्षिणी दिल्ली में बॉक्सर विजेंदर सिंह के लिए करेंगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के 6वें चरण में 12 मई को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News