वायनाड में प्रियंका ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार ने जनता को धोखा दिया

वायनाड में प्रियंका ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार ने जनता को धोखा दिया

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-20 09:24 GMT
वायनाड में प्रियंका ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार ने जनता को धोखा दिया
हाईलाइट
  • केरल के वायनाड में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना। 
  • प्रियंका ने कहा- मोदी सरकार ने देश की जनता को धोखा दिया।

डिजिटल डेस्क, वायनाड। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को केरल के दौरे पर हैं। उन्होंने वायनाड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने पीएम मोदी पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा, 5 साल पहले एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार सत्ता में आई। देश के लोगों ने बीजेपी सरकार में विश्वास और आशाएं रखीं। उस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से जनता को धोखा देना शुरू कर दिया।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, बीजेपी मानने लगी है कि सत्ता सिर्फ उन्हीं की है और लोगों की नहीं। इसका पहला संकेत तब मिला जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के बाद हर खाते में 15 लाख रुपये देने की घोषणा को जुमला कहा था।

वहीं प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट से प्रत्याशी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में जनता से वोट की भी अपील की। प्रियंका ने कहा, आज वह उस व्यक्ति के लिए वहां पर खड़ीं हैं जिसे वह पैदा होने के दिन से जानती हैं। राहुल गांधी ने व्यक्तिगत हमलों का सामना किया है। वे उसके चरित्र को चित्रित करते हैं जो सच्चाई से बहुत दूर है। प्रियंका ने ये भी कहा, मेरा भाई राहुल मुझसे दो साल बड़ा है। वह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत और दर्दनाक क्षणों में सहयोगी रहे हैं। राहुल जब 14 साल के थे तब इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। 7 साल बाद जब वह विदेश में पढ़ाई कर रहे थे तो पिता की हत्या कर दी गई, लेकिन इस संकट की घड़ी में भी राहुल ने कहा कि उनके दिल में कोई गुस्सा नहीं है।  

प्रियंका गांधी ने बताया, पिता की हत्या के बाद राहुल गांधी ने खुद को मजबूत करने का फैसला लिया। उन्होंने मेहनत से पढ़ाई की और 2004 में अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए अपने देश लौटे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का फैसला किया। हमने अपनी बहनों की मदद के लिए अमेठी में एक स्वयं सहायता समूह शुरू किया। जब राहुल ने अमेठी में उस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया तो आज 10 लाख लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

Tags:    

Similar News