आज से राफेल डील और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

आज से राफेल डील और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-07 04:20 GMT
आज से राफेल डील और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
हाईलाइट
  • कांग्रेस पहले चरण में जिला स्तरीय प्रदर्शन करेगी
  • जो 15 सितंबर तक चलेगा।
  • कांग्रेस सरकार अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गई है।
  • राफेल डील पर लंबे समय से मोदी सरकार को निशाना बना रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राफेल डील पर लंबे समय से मोदी सरकार को निशाना बना रही कांग्रेस अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गई है। देशभर में आज (शुक्रवार) से कांग्रेस राफेल मुद्दे को लेकर मोदी सरकार का घेराव करेगी। पहले चरण में जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा, जो 15 सितंबर तक चलेगा। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ भी कांग्रेस सरकार का घेराव करेगी। बता दें कि कांग्रेस ने जयपुर से प्रदर्शन की शुरूआत कर दी है।

 

इसी महीने भारत आएंगे राफेल विमान
भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं, इसकी पहली खेप सितंबर 2019 तक भारत आनी है। भारतीय वायुसेना के अबांला एयरबेस पर राफेल की पहली स्क्वाड्रन बनाई जाएगी। इसका नाम गोल्डन एरो रखा जाएगा, वहीं दूसरी स्क्वाड्रनन उत्तरी बंगाल के हाशिमारा में बनाई जाएगी।

Similar News