Coronavirus in India: कोरोनावायरस के एक्टिव केस में आई कमी, 24 घंटे में 24 हजार नए मामले

Coronavirus in India: कोरोनावायरस के एक्टिव केस में आई कमी, 24 घंटे में 24 हजार नए मामले

Bhaskar Hindi
Update: 2020-12-21 04:21 GMT
हाईलाइट
  • 1 लाख 45 हजार 810 मरीजों की संक्रमण से मौत
  • कोरोनावायरस के एक्टिव केस में आई कमी
  • बीते 24 घंटे में 24 हजार नए कोरोना मामले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। एक्टिव केस घट रहे हैं। वहीं, नए केस में भी कमी दर्ज की जा रही है। आज (सोमवार) लगातार आठवें दिन 30 हजार से कम कोरोना के मामले सामने आए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी पिछले 5 सप्ताह से कमी देखी गई है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24 हजार 337 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 333 मरीजों की मौत हो गई है। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 25 हजार 709 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 55 हजार हो गए हैं। 1 लाख 45 हजार 810 मरीजों की इस संक्रमण से जान चली गई है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 3 लाख 3 हजार 639 हो गई है। अब तक कुल 96 लाख 6 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 20 दिसंबर तक कोविड-19 के लिए कुल 16 करोड़ 20 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी है। 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20 हजार से कम सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

o. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 88 4732 13  61  
2 Andhra Pradesh 4202 153  867445 589  7076
3 Arunachal Pradesh 225 16  16350 17  55  
4 Assam 3520 210872 64  1017
5 Bihar 5140 65  239693 584  1352
6 Chandigarh 437 57  18328 84  308
7 Chhattisgarh 16558 482  247480 1426  3181
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 9   3352   2  
9 Delhi 10148 210  596580 1275  10277 26 
10 Goa 972 48371 91  721
11 Gujarat 11940 187  219125 1190  4234
12 Haryana 5888 191  248935 763  2821
13 Himachal Pradesh 5196 770  46257 1083  876
14 Jammu and Kashmir 3854 222  112568 475  1841
15 Jharkhand 1708 10  110307 182  1010  
16 Karnataka 14516 127  882944 1062  12009
17 Kerala 61768 1210  641285 4471  2816 30 
18 Ladakh 354 69  8801 78  124  
19 Madhya Pradesh 11318 128  216485 1274  3481 13 
20 Maharashtra 63867 1649  1783905 2064  48746 98 
21 Manipur 1663 87  25646 134  337
22 Meghalaya 499 58  12620 89  134
23 Mizoram 154 3963 7  
24 Nagaland 496 42  11273 43  73  
25 Odisha 2750 30  321647 338  1836
26 Puducherry 345 36777 25  626
27 Punjab 5618 219  152223 544  5201 12 
28 Rajasthan 12422 357  283957 1326  2617
29 Sikkim 374 27  5075 38  124
30 Tamil Nadu 9593 99  785315 1198  11983 15 
31 Telengana 6590 298  273625 612  1515
32 Tripura 234 23  32561 29  380
33 Uttarakhand 6177 103  78727 356  1413
34 Uttar Pradesh 17245 348  549190 1559  8196 19 
35 West Bengal 17771 689  509697 2627  9360 40 
Total# 303639 1705  9606111 25709  145810 333 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

 

Tags:    

Similar News