बीते 24 घंटे में मिले 45 हजार नए केस, 34 हजार हुए रिकवर, 505 की मौत

Coronavirus India Update बीते 24 घंटे में मिले 45 हजार नए केस, 34 हजार हुए रिकवर, 505 की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-02 03:10 GMT
बीते 24 घंटे में मिले 45 हजार नए केस, 34 हजार हुए रिकवर, 505 की मौत
हाईलाइट
  • 34 हजार 768 कोरोना संक्रमित मरीज रिकवर हुए
  • देश में फिर बढ़ने लगा है कोरोना का खतरा
  • बीते 24 घंटे में 45 हजार 966 कोरोना पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के केस एक बार फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में 45 हजार 966 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, 34 हजार 768 मरीज रिकवर हुए हैं। 505 लोगों की मौत भी हुई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 83 हजार 401 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 28 लाख 56 हजार 863 मरीजों इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 20 लाख 21 हजार 97 मरीजों को रिकवर किया गया है। 4 लाख 39 हजार 559 लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि अकेले केरल राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32 हजार 803 नए मामले आए, 21 हजार 610 रिकवरी हुईं और 173 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Tags:    

Similar News