Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए केस, 336 की मौत, कुल मामले 3.80 लाख के पार

Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए केस, 336 की मौत, कुल मामले 3.80 लाख के पार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-19 04:20 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.80 लाख के पार पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 13 हजार 586 मरीज मिले हैं और 336 की मौत हुई है। पहली बार एक दिन में कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 80 हजार 532 हो गई है। अब तक 12 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लाख 4 हजार 711 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 के 1 लाख 63 हजार 248 सक्रिय मामले हैं। 

पिछले आठ दिनों से देश में मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हर रोज करीब 10,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। लगातार 10वें दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (204,711) सक्रिय मामलों (163,248) की तुलना में अधिक रही। अब तक इस बीमारी के संपर्क में आए अधिकतर मरीज ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र और दिल्ली में मरीजों की संख्या सर्वाधिक
महाराष्ट्र इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य है। यहां मरीजों का आंकड़ा एक लाख की संख्या को पार कर गई है। यहां कुल 1,20,504 मामले हैं, जिनमें से 5,751 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 100 हताहतों के साथ महाराष्ट्र से अकेले 3,752 नए मामले सामने आए हैं।

तमिलनाडु और दिल्ली इस सूची में क्रमश: दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं। तमिलनाडु में 2,141 नए मामलों के साथ यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 52,334 तक पहुंच गया है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 49,979 मामलों की पुष्टि की गई है। बीते 24 घंटे में 2,877 नए मामले सामने आए हैं और कुल 1,969 मौतें हुई हैं।

ओडिशा में 20 घंटे में कोरोना वायरस के 165 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामले 4677 हो गए हैं। 1519 ऐक्टिव केस हैं।

 

Tags:    

Similar News