Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 9304 नए मरीज, 260 लोगों की मौत, कुल मामले 2 लाख 16 हजार से ज्यादा 

Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 9304 नए मरीज, 260 लोगों की मौत, कुल मामले 2 लाख 16 हजार से ज्यादा 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-04 03:43 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस का कहर इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि, मरीजों का आकंड़ा 2 लाख 17 हजार के करीब पहुंच गया है। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 024 घंटों के दौरान 9304 नए मरीज मिले हैं और 260 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2 लाख 16 हजार 919 हो गए हैं। अब तक 6 हजार 075 लोगों ने वायरस की वजह से जान गंवाई है जबकि, 1 लाख 4 हजार 107 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अभी भी 1 लाख 6 हजार 737 मरीजों का इलाज जारी है।  

Corona in World: बीते 24 घंटे में ब्राजील में 1349 और मैक्सिको में 1000 से अधिक लोगों की मौत

- कोविड-19 संक्रमण में देश का रिकवरी दर अब 47.99 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.8 प्रतिशत हो गई है। भारत कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में इटली के बाद सातवें स्थान पर बना हुआ है।

- भारत में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां सर्वाधिक 74 हजार 860 मामले आए हैं। इसके बाद 25 हजार 872 मामलों के साथ तमिलनाडु, 23 हजार 645 मामलों के साथ दिल्ली और 18 हजार 100 मामलों के साथ गुजरात का स्थान है।

- वहीं, महाराष्ट्र में कम से कम 2 हजार 587, गुजरात में 1 हजार 122 और दिल्ली में 606 लोगों को महामारी के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है। अन्य पांच हजार से अधिक मामलों की रिपोर्ट करने वाले राज्यों में राजस्थान (9,652), उत्तर प्रदेश (8,729), मध्य प्रदेश (8,588) और पश्चिम बंगाल (6,508) शामिल हैं।

- वहीं, संक्रमण के मामलों की अधिक संख्या वाले दूसरे प्रमुख राज्यों में बिहार (4,390), आंध्र प्रदेश (4,080), हरियाणा (2,954), जम्मू एवं कश्मीर (2,857), कर्नाटक (4,063), ओडिशा (2,388), पंजाब (2,376), तेलंगाना (3,020) और उत्तराखंड (1,085) शामिल हैं।

Tags:    

Similar News