Coronavirus in India: देश में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 10 हजार 956 नए केस, 396 की मौत

Coronavirus in India: देश में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 10 हजार 956 नए केस, 396 की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-12 03:59 GMT
Coronavirus in India: देश में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 10 हजार 956 नए केस, 396 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस का प्रसार अब इतनी तेजी हो रहा है कि, एक दिन में 11 हजार के करीब नए मरीज मिल रहे हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 3 लाख के पास पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 10,956 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 356 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2 लाख 97 हजार 535 हो गए हैं। अब तक 8498 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 47 हजार 195 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। 1 लाख 41 हजार 842 मामले सक्रिय हैं।

Corona in World: दुनियाभर में मरीजों की संख्या 76 लाख के करीब, 4.23 लाख से ज्यादा की मौत

ब्रिटेन को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर पहुंचा भारत
भारत अब दुनिया भर में कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में चौथे नंबर पर आ गया है। देश में कोरोना के मामले ब्रिटेन से भी ज्यादा हो गए हैं। वहीं देश के राज्यों की बात की जाए तो महाराष्ट्र अब भी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य बना हुआ है। यहां 97,148 मामलों के साथ आंकड़ा एक लाख से कुछ ही दूरी पर है। यहां अब तक 3,590 लोगों की मौत हो चुकी है और 46,078 स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद 38,716 मामलों के साथ तमिलनाडु दूसरे और 34,687 मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

राज्यों की स्थिति...

राजस्थान में 92 नए केस सामने आए और 4 की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में मरीजों की कुल संख्या 11930 हो गई है। इनमें से 263 की मौत हो चुकी है जबकि 2818 मामले सक्रिय हैं।

झारखंड में अब तक 1607 मामले सामने आए हैं। इनमें 969 ऐक्टिव केस हैं और 8 की मौत हुई है।

 

देखिए कब कितने मामले सामने आए और कितने लोगों ने दम तोड़ा-     

तारीख मामले मौत
12 जून 10,956 396

11 जून

9,996 357

10 जून

9,985 279
9 जून 9,987 331
8 जून 9,983 206
7 जून 9,971 287
6 जून 9,987 294
5 जून 9,851 273
4 जून 9,304 260
3 जून 8,909 217
2 जून 8,171 204
1 जून 8,394 230

 

Tags:    

Similar News