Corona in World: दुनियाभर में मरीजों की संख्या 76 लाख के करीब, 4.23 लाख से ज्यादा की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 76 लाख के करीब पहुंच गया है। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना के 75 लाख 96 हजार 103 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 4 लाख 23 हजार 823 लोगों की मौत हुई है, जबकि 38 लाख 41 हजार 382 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका पहले नंबर पर 
 दुनिया में अब भी सबसे अधिक 20 लाख 89 हजार 701 मामलों और 1 लाख 16 हजार 86 लोगों की मृत्यु के साथ अमेरिका शीर्ष पर बना हुआ है। कोरोना के मामलों में ब्राजील 8,02,649 संक्रमणों की संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है।इसके बाद रूस (5,02,436), भारत (2,97,535), ब्रिटेन (2,91,409), स्पेन (2,89,787), इटली (2,36,142), पेरू (2,14,788), जर्मनी (1,86,795), ईरान (1,80,156), तुर्की (1,74,023), चिली (1,54,092), मैक्सिको (1,33,974), पाकिस्तान (1,25,933) और सऊदी अरब (1,16,021) हैं।
वहीं इस घातक वायरस से मौतों की बात करें तो अमेरिका 1 लाख 16 हजार 34 के साथ पहले नंबर पर है और इसके बाद ब्रिटेन है। 10 हजार से अधिक मौत वाले अन्य देशों में ब्राजील (41,058), इटली (34,167), फ्रांस (29,349), स्पेन (27,136) और मैक्सिको (15,944) हैं।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
| 
 			 देश  | 
 			संक्रमित | मौतें | ठीक हुए | 
| अमेरिका | 20,89,701 | 1,16,034 | 8,16,086 | 
| ब्राजील | 8,05,649 | 41,058 | 3,96,692 | 
| रूस | 5,02,436 | 6,532 | 2,61,150 | 
| भारत | 2,97,535 | 8,498 | 1,47,195 | 
| 
 			 ब्रिटेन  | 
 			2,91,409 | 41,279 | उपलब्ध नहीं | 
| 
 			 स्पेन  | 
 			2,89,787 | 27,136 | 
 			 उपलब्ध नहीं  | 
 		
| इटली | 2,36,142 | 34,167 | 1,71,338 | 
| पेरू | 2,14,788 | 6,109 | 102,429 | 
| जर्मनी | 1,86,795 | 8,851 | 1,71,200 | 
| ईरान | 1,80,156 | 8,584 | 1,42,663 | 
Created On :   12 Jun 2020 8:05 AM IST












