24 घंटे में मिले 16 हजार नए मरीज, 2 लाख से नीचे पहुंचा एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

तीसरी लहर का खतरा कम 24 घंटे में मिले 16 हजार नए मरीज, 2 लाख से नीचे पहुंचा एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2021-10-15 05:45 GMT
24 घंटे में मिले 16 हजार नए मरीज, 2 लाख से नीचे पहुंचा एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। एक्टिव केस कम हुए हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। देश में बीते 24 घंटे में 16 हजार 988 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 19 हजार 370 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 378 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के आंकड़े संकेत कर रहे हैं कि देश में तीसरी लहर का खतरा कम नजर आ रहा है।

बता दें कि देश में अब तक 3 करोड़ 40 लाख 36 हजार 684 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 3 करोड़ 33 लाख 74 हजार 485 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, 4 लाख 51 हजार 847 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस 2 लाख से नीचे पहुंचे गए हैं। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 1 लाख 97 हजार 239 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • देश में 24 घंटे में मिले संक्रमित - 16,988
  • देश में 24 घंटे में रिकवर मरीज - 19,370
  • देश में 24 घंटे में कोरोना से मौत - 378
  • देश में अब तक कोरोना संक्रमित - 3,40,36,684
  • देश में अब तक कोरोना से रिकवरी - 3,33,74,485
  • देश में अब तक कोरोना से मौत - 4,51,847
     
Tags:    

Similar News