Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में मिले 43 हजार नए केस, 47 हजार ठीक हुए, 930 मरीजों की मौत

Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में मिले 43 हजार नए केस, 47 हजार ठीक हुए, 930 मरीजों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-07 04:18 GMT
Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में मिले 43 हजार नए केस, 47 हजार ठीक हुए, 930 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 47030
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43957
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 930

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। एक्टिव केस घटकर 4 लाख तक पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। नए केस में भी कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, मौतों के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है। देश में पिछले 24 घंटे में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक 43 हजार 957 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 47 हजार 30 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 930 मरीजों की मौत हुई है। 

देश में अब तक कोरोनावायरस से 3 करोड़ 6 लाख 62 हजार 896 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 97 लाख 91 हजार 967 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। लेकिन, 4 लाख 4 हजार 240 लोग ऐसे भी है जिनकी जान नहीं बचाई जा सकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 4 लाख 54 हजार 516 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि देश में अभी दूसरी लहर का असर कम नहीं हुआ है। वहीं, शोधकर्ताओं ने दवा किया है कि अगस्त में तीसरी लहर दस्तक देगी। जिसका पीक टाइम सिंतबर-अक्टूबर रहेगा। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43957
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 47030
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 930
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.06 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.97 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.04 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.54 लाख
Tags:    

Similar News