Exit Polls: हमेशा सही साबित नहीं होते एग्जिट पोल, जानें कब-कब हुए फेल

Exit Polls: हमेशा सही साबित नहीं होते एग्जिट पोल, जानें कब-कब हुए फेल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-10 08:31 GMT
Exit Polls: हमेशा सही साबित नहीं होते एग्जिट पोल, जानें कब-कब हुए फेल
हाईलाइट
  • एग्जिट पोल में दोबारा आप की सरकार बन रही है
  • कई बार गलत साबित हुए हैं एग्जिट पोल
  • मनोज तिवारी का दावा फेल होंगे एग्जिट पोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly election) के लिए मतदान 8 फरवरी को संपन्न हुआ। वोटिंग का समय समाप्त होते ही एग्जिट पोल(Exit Poll) आने शुरू हो गए। सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं कि एग्जिट पोल हमेशा सही हो। बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने तो दावा कर दिया कि एग्जिट पोल फेल होंगे। भाजपा 50 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। आइए नजर डालते हैं एग्जिट पोल के इतिहास और कब-कब फेल हुए पोल।

एग्जिट पोल की शुरुआत
दूरदर्शन ने सबसे पहले 1996 में एग्जिट पोल शुरू किया था। जब मतदाता अपना वोट डालकर निकल रहे थे। तब उनसे पूछा गया कि उन्होंने किसे वोट दिया। इस आधार पर किए गए सर्वे से जो व्यापक नतीजे निकाल के सामने आए उन्हें ही एग्जिट पोल का नाम दिया गया। साल 1998 में चुनाव आयोग ने ओपिनियन और एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बाद में चुनाव आयोग के फैसलो को रद्द कर दिया। 2009 में फिर एग्जिट पोल पर प्रतिबंध करने की मांग उठी। फिर कानून में संशोधन किया गया, जिसके अनुसार चुनावी प्रक्रिया के दौरान जब तक अंतिम वोट नहीं पड़ जाता, एग्जिट पोल नहीं दिखा सकते। 

2004 लोकसभा चुनाव
साल 2004 के लोकसभा चुनाव में सभी एग्जिट पोल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया था। हालांकि चुनाव परिणाम उलट आए। एनडीए को जहां 189 सीटें मिली। वहीं यूपीए ने 222 सीटों पर जीत दर्ज की और डॉ. मनमोहन सिंह पीएम बने। 

Delhi Election 2020: अलका लांबा ने पोलिंग बूथ पर AAP कार्यकर्ता को मारा चांटा

2009 लोकसभा चुनाव
वर्ष 2009 के एग्जिट पोल भी फेल हुए थे। एग्जिट पोल में बताया गया था कि एनडीए को बढ़त मिली, लेकिन कांग्रेस अकेले ने 206 और यूपीए ने 262 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013
2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने की बात कही गई थी। एग्जिट पोल ने आप को कम सीटें बताई थी। हालांकि जब रिजल्ट को आया तो आप को 28 सीटें, कांग्रेस 8 और बीजेपी के खाते में 32 सीटें आई। 

Delhi Polls 2020: भाजपा क्यों जीतेगी और हारेगी? इन 10 कारण से समझे

2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की बात कही गई। हालांकि कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज की। कांग्रेस के हिस्से में 69 सीटे जबकि भाजपा को 14 सीटों से संतुष्ट होना पड़ा। 

2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर एग्जिट पोल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत की बात कही गई, लेकिन भाजपा को 40 सीटें मिली। वहीं एग्जिट पोल के विपरीत कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत हासिल की। 

Tags:    

Similar News