Delhi Election Results: सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित, AAP-62 और BJP-8 पर जीतीं, तीसरी बार CM बने केजरीवाल

Delhi Election Results: सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित, AAP-62 और BJP-8 पर जीतीं, तीसरी बार CM बने केजरीवाल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-11 02:20 GMT
Delhi Election Results: सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित, AAP-62 और BJP-8 पर जीतीं, तीसरी बार CM बने केजरीवाल
हाईलाइट
  • 8 फरवरी को दिल्ली में हुए थे मतदान
  • दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतगणना जारी
  • भाजपा-आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी सिकंदर बनकर उभरी है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 62 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस का लगातार दूसरी बार सूपड़ा साफ हो गया है। इस नतीजे के बाद अब अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली। केजरीवाल एक मात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने रामलीला मैदान पर तीसरी बाद सीएम पद की शपथ ली है। 

 

पिछली बार आप ने 67 सीटें जीती थीं यानी 96% सीटें। केजरीवाल लगातार दो बार 88% सीटें जीतने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं। केजरीवाल ने मंगलवार को साढ़े तीन बजे पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने दिल्लीवालों को सपोर्ट के लिए आई लव यू कहा। यह भी कहा कि दिल्ली पर हनुमानजी ने कृपा बरसाई। भाजपा पर तंज कसते हुए केजरीवाल बोले- नई राजनीति का जन्म हुआ है, जिसे काम की राजनीति कहते हैं। यही देश को आगे ले जाएगी।

भाजपा को इस बार 8 सीटें मिलीं, पिछली बार से 5 ज्यादा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हार स्वीकार की और कहा कि हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी और कहा कि वे दिल्ली वालों की उम्मीदों को पूरा करें। कांग्रेस का फिर खाता नहीं खुला। 7 साल से सत्ता से दूर पार्टी फिर शून्य पर अटक गई। राहुल गांधी ने केजरीवाल को जीत की बधाई दी।

 

Tags:    

Similar News