दिल्ली : गुर्जर समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने डीएनडी फ्लाईवे को किया जाम

दिल्ली : गुर्जर समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने डीएनडी फ्लाईवे को किया जाम

IANS News
Update: 2020-10-29 11:30 GMT
दिल्ली : गुर्जर समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने डीएनडी फ्लाईवे को किया जाम
हाईलाइट
  • दिल्ली : गुर्जर समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने डीएनडी फ्लाईवे को किया जाम

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुर्जर समुदाय के सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को अमन बैसला के लिए न्याय की मांग को लेकर दिल्ली-नोएडा-डाइरेक्टवे (डीएनडी) फ्लाइवे पर प्रदर्शन किया, जिससे लगभग 2 किलोमीटर तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। अमन बीते माह अपने घर में मृत पाया गया था।

प्रदर्शनकारी दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे के पास पहुंच गए और अमन बैसला की मौत के पीछे जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने यमुना रिवर ब्रिज पर बैरिकेड्स लगा दिया, जिससे डीएनडी पर यातायात थम गया।

डीएनडी पर ट्रैफिक रुकने से नोएडा की ओर आने वाली महारानी बाग स्ट्रेच के पास भारी जाम लग गया।

आरएचए/एसजीके

Tags:    

Similar News