सीने मे इंफेक्शन के कारण दिलीप कुमार लीलावती अस्पताल में भर्ती

सीने मे इंफेक्शन के कारण दिलीप कुमार लीलावती अस्पताल में भर्ती

Tejinder Singh
Update: 2018-09-05 12:57 GMT
सीने मे इंफेक्शन के कारण दिलीप कुमार लीलावती अस्पताल में भर्ती
हाईलाइट
  • ट्विटर हैंडल से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई है।
  • डॉक्टर इसे रुटिन चेकअप बता रहे हैं।
  • सुप्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुप्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार की तबियत फिर बिगड़ गई हैं। बुधवार को उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। हालांकि अस्पताल के डाक्टर इसे रुटीन चेकअप बता रहे हैं। 95 वर्षीय फिल्म अभिनेता के ट्विटर एकाउंट से ट्विट कल बताया गया है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई है।

ट्वीट में लिखा है कि दिलीप साब को सीने में इंफेक्शन के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे उस इंफेक्शन से उबर रहे हैं। आप सबकी दुआ और प्रार्थना की जरूरत है।" इससे पहले भी दिलीप कुमार को अगस्त के पहले सप्ताह में भर्ती कराया गया था। पहले उनकी डिहाइड्रेशन के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। वयोवृद्ध अभिनेता की पिछले कुछ वर्षों स तबियत ठीक नहीं चल रही है।  

दासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित दिग्गज बॉलीवुड कलाकार दिलीप कुमार को इस साल अप्रैल माह में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उन्हें तेज बुखार, सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

Similar News