दिल्ली: डॉक्टर ने लगाई फांसी, आप MLA पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

दिल्ली: डॉक्टर ने लगाई फांसी, आप MLA पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-18 06:20 GMT
दिल्ली: डॉक्टर ने लगाई फांसी, आप MLA पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच साउथ दिल्ली के दुर्गा विहार में क्लीनिक चलाने वाले एक 50 साल के डॉक्टर ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। पुलिस को  घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके आधार पर डॉक्टर को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक प्रकाश जरवाल खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल मृत डॉक्टर का नाम राजेंद्र सिंह है। डॉ. सिंह निजी प्रैक्टिस के साथ साथ दिल्ली जल बोर्ड में पानी टैंकर भी लगाने का कारोबार करते थे। घर से मिले सुसाइड नोट में आप विधायक और उसके सहयोगियों पर लगातार धमकी देने का आरोप लगाया गया है। 

जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज 
सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा है, उसे स्थानीय विधायक की ओर से लगातार परेशान किया जा रहा था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने आप विधायक प्रकाश जरवाल, कपिल नगर और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।


 

 

 

Tags:    

Similar News