मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव तारीखों का एलान, 3 मार्च को आएंगे नतीजे

मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव तारीखों का एलान, 3 मार्च को आएंगे नतीजे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-18 04:22 GMT
मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव तारीखों का एलान, 3 मार्च को आएंगे नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल की शुरूआत होते ही तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। इलेक्शन कमीशन ने  गुरुवार को नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों  त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। बतौर चुनाव आयोग इन राज्यों में 2 चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 18 फरवरी को वोटिंग होगी तो वहीं मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों में चुनाव नतीजे 3 मार्च को आएंगे। इन राज्यों में वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों का उपयोग होगा। इसी के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। 


मेघालय में कांग्रेस की सरकार :

मेघालय उन 4 राज्यों में से एक है जहां कांग्रेस की सरकार है। हाल ही में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी ज्वॉइन कर चुके हैं। मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 6 मार्च को खत्म हो रहा है। 2013 के चुनावों में कांग्रेस ने यहां 29 सीटें जीती थी और मुकुल संगमा मुख्यमंत्री बने। पिछले चुनावों में बीजेपी का खाता भी नहीं खुला था, जबकि 13 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।

2018 में 8 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, इसलिए हैं खास

त्रिपुरा में 1998 से माणिक सरकार :

त्रिपुरा में भी 60 विधानसभा सीटें हैं और यहां का कार्यकाल 13 मार्च को खत्म हो रहा है। त्रिपुरा ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है और माणिक सरकार 1998 से मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनावों में CPI ने 60 में से 51 सीटें जीती थी। बताया जाता है कि माणिक सरकार देश के सबसे कम सैलरी लेने वाले मुख्यमंत्री हैं।

नागालैंड में 15 सालों से NPF की सरकार :

नागालैंड में विधानसभा की 60 सीटें हैं और यहां पर 2003 से नागालैंड पीपुल्स फ्रंट (NPF) की सरकार है। NPF, NDA की सहयोगी पार्टी है और टीआर जेलियांग नागालैंड के मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनावों में NPF को 60 में से 38 सीटें मिली थी।

इस साल 8 राज्यों में होने हैं चुनाव :

बीते साल 7 राज्यों में चुनाव हुए और 6 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी। अब साल 2018 में 8 राज्यों में चुनाव होने हैं। इनमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में चुनाव है और इन तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। जबकि कर्नाटक और मेघालय में भी चुनाव है और इन दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। वहीं त्रिपुरा में फरवरी-मार्च में चुनाव हो सकते हैं और यहां पर कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है। इन सबके अलावा इसी साल मिजोरम और नागालैंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।

Similar News