स्कूल की किताब में मिल्खा सिंह की जगह छाप दी एक्टर फरहान की फोटो, उड़ा मजाक

स्कूल की किताब में मिल्खा सिंह की जगह छाप दी एक्टर फरहान की फोटो, उड़ा मजाक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-19 17:23 GMT
स्कूल की किताब में मिल्खा सिंह की जगह छाप दी एक्टर फरहान की फोटो, उड़ा मजाक
हाईलाइट
  • इसको लेकर सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल और ममता बनर्जी का खूब मजाक भी उड़ाया जा रहा है।
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में शिक्षा मंत्रालय एवं विभाग की एक बड़ी गलती उजागर हुई है।
  • यहां स्कूल की किताबों में भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह की जगह बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फोटो छपी है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कई बार ऐसा देखने में भी आता है कि स्कूल की किताबों में कुछ शब्द गलत लिख दिए गए हों। कभी इन किताबों में हमें ऐसा भी दिख जाता है कि हंसी आ जाती है, या कुछ ऐसा नजर आ जाता है, जो शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा कर देता है। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल से सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में शिक्षा मंत्रालय एवं विभाग की एक बड़ी गलती उजागर हुई है। यहां स्कूल की किताबों में भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह की जगह बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फोटो छपी है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल और ममता बनर्जी का खूब मजाक भी उड़ाया जा रहा है।

जानकारी मिलने पर फरहान अख्तर ने तुरंत पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्रालय को ट्वीट कर इसे जल्द से जल्द हटाने के लिए कहा। फरहान ने वेस्ट बंगाल के एजुकेशन मिनिस्टर के नाम ट्वीट में लिखा, "स्कूल की किताब में मिल्खा सिंह की फोटो छापने में बड़ी गलती कर दी गई है। कृपया पब्लिशर को इस बारे में बताएं और किताब को बदलवा दें।"

 


फरहान अख्तर ने ट्वीट में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी टैग किया था। टीएमसी सांसद ने भी उनके ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।"

 


बता दें कि "फ्लाइंग सिख" के नाम से मशहूर भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर सन् 2013 में एक बायोपिक फिल्म बनाई गई थी। इस फिल्म का नाम "भाग मिल्खा भाग" था, जिसमें मिल्खा सिंह का किरदार एक्टर फरहान अख्तर ने निभाया था। शायद इसी धोखे में पब्लिशर ने असली मिल्खा सिंह की जगह फरहान की फोटो छाप दी है। हैरानी की बात यह है कि किताब के रिव्यू में भी यह बात पकड़ में नहीं आई।

Similar News