मुंबई: 34 मंजिला ब्यूमोंड टावर में भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों को बचाया
मुंबई: 34 मंजिला ब्यूमोंड टावर में भीषण आग, 100 से ज्यादा लोगों को बचाया
- 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
- वर्ली इलाके में 33 मंजिला ब्यूमोंड टॉवर में भीषण आग।
- बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फ्लैट भी इसी टावर में।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के वर्ली इलाके में बुधवार दोपहर 34 मंजिला ब्यूमोंड टावर में भीषण आग लग गई। ये वहीं बिल्डिंग है जिसमे बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फ्लैट भी है। जानकारी के अनुसार इमारत से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग इमारत के टॉप फ्लोर पर दोपहर करीब 2 बजे लगी थी। फिलहाल इमारत में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां और 5 जम्बो टैंकर की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
#WATCH: Level III fire breaks out in Beau Monde Towers in Worli"s Prabhadevi locality. Firefighting operations underway. #Mumbai pic.twitter.com/su2hKDEGr3
— ANI (@ANI) June 13, 2018
Latest Visuals: Level - III fire in Beau Monde Towers at Appasaheb Marathe Marg in Prabhadevi locality in Worli: 20 fire tenders, 2 quick response vehicles, 5 water tankers, 2 ambulances present at the site. No casualties reported. Firefighting operations underway. #Mumbai pic.twitter.com/KaOB0tNdL9
— ANI (@ANI) June 13, 2018
Spot Visuals: Level - III fire in Beau Monde Towers at Appasaheb Marathe Marg in Prabhadevi locality in Worli: 10 fire tenders, 2 quick response vehicles, 5 water tankers, 2 ambulances present at the site. No casualties reported. Firefighting operations underway. #Mumbai pic.twitter.com/OHt8CP2U3s
— ANI (@ANI) June 13, 2018
दीपिका पादुकोण सुरक्षित
इस इमारत में 26 वें फ्लोर पर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का फ्लैट है। इसमें कुछ और उद्योगपतियों, बॉलीवुड और टीवी कलाकारों के भी फ्लैट और ऑफिस हैं। वहीं दीपिका का ऑफिस भी इस टावर में है। हालांकि जिस वक्त ये आग लगी उस वक्त दीपिका फ्लैट में मौजूद नहीं थी। दीपिका पादुकोण ने खुद ट्वीट कर अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैं सुरक्षित हूं, आप सभी का धन्यवाद। आइए उन फाइटर फाइटर्स के लिए प्रार्थना करें जो घटनास्थल पर अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं।
I am safe.Thank You everyone.Let us pray for our firefighters who are at site risking their lives...
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) June 13, 2018