नई दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में एक मकान गिरने से पांच लोग घायल

घर ढहा नई दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में एक मकान गिरने से पांच लोग घायल

ANAND VANI
Update: 2022-09-09 07:05 GMT
नई दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में एक मकान गिरने से पांच लोग घायल
हाईलाइट
  • बचाव अभियान जारी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में एक मकान गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।  मीडिया को जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग ने कहा है कि अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है, जबकि बचाव अभियान जारी है।

 

आईएएनएस न्यूज एजेंसी के मुताबिक दमकल अधिकारी रविंदर सिंह ने कहा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। करीब छह से सात मजदूर फंसे हुए थे, जिनमें से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए लाइव डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। संकरी गलियां होने के कारण मौके पर जेसीबी मशीन नहीं पहुंच पाई है।

दमकल विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के संबंध में सुबह करीब 8.30 बजे एक कॉल आई, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

 

Tags:    

Similar News