बिहार शेल्टर होम कांड : JDU के पूर्व मंत्री और उनके बेटे पर CBI का शिकंजा

बिहार शेल्टर होम कांड : JDU के पूर्व मंत्री और उनके बेटे पर CBI का शिकंजा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-19 07:56 GMT
बिहार शेल्टर होम कांड : JDU के पूर्व मंत्री और उनके बेटे पर CBI का शिकंजा
हाईलाइट
  • इस मामले से जुड़े नित नए नए खुलासे हो रहे हैं।
  • इससे पहले दुष्कर्मी ठाकुर ने ही मंत्री मंजू वर्मा के नाम का खुलासा किया था।
  • पार्टी अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने राजीव रावत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मुज्जफरपुर में घटे शेल्टर होम काण्ड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले से जुड़े नित नए नए खुलासे हो रहे हैं। जांच के दौरान कई बड़े नेता और राजनेताओं के नाम इस मामले से जुड़ रहे हैं। समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के बाद पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री दामोदर रावत और उनके बेटे जेडीयू के पूर्व महासाचिव राजीव रावत का नाम सामने आ रहा है। पार्टी अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने राजीव रावत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी जांच में पाया है कि राजीव रावत और 34 बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी ब्रजेश ठाकुर के आपस में सम्बन्ध थे। जेडीयू का पूर्व महासाचिव राजीव ठाकुर मुजफ्फर के RM होटल में अपने मित्रों के साथ जाता था। गौरतलब है  कि यह होटल मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का है।

इससे पहले दुष्कर्मी ठाकुर ने ही मंत्री मंजू वर्मा के नाम का खुलासा किया था।  जिसके बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। बताया जा रहा है कि मामले की जांच कर रही सीबीआई पूर्व मंत्री दामोदर रावत और उनके बेटे पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। आरोप है कि पद पर रहते हुए दामोदर रावत ने आरोपी ब्रजेश ठाकुर को मदद पहुंचाई है। 

Similar News