चार साल बाद कांग्रेस में लौटे पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी

चार साल बाद कांग्रेस में लौटे पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-13 09:07 GMT
चार साल बाद कांग्रेस में लौटे पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी
हाईलाइट
  • आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी चार साल बाद वापस कांग्रेस पार्टी में लौट आए हैं।
  • किरण कुमार ने चार साल पहले फरवरी 2014 में कांग्रेस छोड़ दी थी।
  • शुक्रवार को किरण कुमार फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी चार साल बाद वापस कांग्रेस पार्टी में लौट आए हैं। शुक्रवार को किरण कुमार फिर से कांग्रेस पार्टी शामिल हो गए हैं। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने से पहले रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। बता दें कि किरण कुमार ने चार साल पहले फरवरी 2014 में कांग्रेस छोड़ दी थी। कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने "जय समयक्या आंध्र पार्टी का गठन किया था।

 


जानकारी के अनुसार एन किरण कुमार रेड्डी कांग्रेस के आंध्र प्रदेश प्रभारी ओमन चांडी,कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, वरिष्ठ नेता पल्लम राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन. रघुवीर रेड्डी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस दौरान सुरजेवाला ने कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए कहा कि रेड्डी ने पहले भी कांग्रेस की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे।

Similar News