शिवराज, रमन और वसुंधरा को नई जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

शिवराज, रमन और वसुंधरा को नई जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-10 16:40 GMT
शिवराज, रमन और वसुंधरा को नई जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
हाईलाइट
  • BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़ और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्रियों को नई जिम्मेदारी दी है।
  • बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।
  • शिवराज सिंह चौहान
  • रमन सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्रियों को नई जिम्मेदारी दी है। गुरुवार को अमित शाह ने  फैसला लेते हुए शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

अरुण सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया को नियुक्त किया है, सभी को हार्दिक बधाई।" बता दें कि हाल ही में हुए तीनों राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार हुई है। रमन सिंह  जहां 15 साल से छत्तीसगढ़ के सीएम थे तो वहीं शिवराज सिंह चौहान ने 13 सालों तक लगातार मध्य प्रदेश की कमान संभाली। वसुंधरा राजे भी पांच सालों तक राजस्थान की मुख्यमंत्री रही है।

 

 

चुनाव हारने के बाद, शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों कहा था कि वह राष्ट्रीय राजनीति में नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वह मध्य प्रदेश में रहने और अपने लोगों की सेवा करने में ही खुश है। चौहान तीन कार्यकालों तक हिंदी हृदय प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और जनता के बीच लोकप्रिय रहे। वह मामूली अंतर से चुनाव हार गए। दूसरी ओर, राजे की हार सत्ता विरोधी लहर के कारण हुई थी। वहीं रमन सिंह को कांग्रेस पार्टी के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। 

Similar News