अमेरिका के पूर्व भारतीय राजदूत नरेश चंद्रा का हुआ निधन

अमेरिका के पूर्व भारतीय राजदूत नरेश चंद्रा का हुआ निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-10 03:43 GMT
अमेरिका के पूर्व भारतीय राजदूत नरेश चंद्रा का हुआ निधन

डिजिटल डेस्क,गोवा। अमेरिका के पूर्व भारतीय राजदूत नरेश चंद्रा का सोमवार को गोवा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, 82 वर्षीय चंद्रा की तबीयत बहुत समय से खराब चल रही थी। पिछले तीन दिनों से वो बुखार से पीडित थे जिसके बाद शुक्रवार की शाम को उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर शेखर साल्कर मणिपाल ने बताया कि चंद्रा की बॉडी के बहुत सारे पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था। शुक्रवार को उन्हें हार्ट अटैक हुआ जिसक बाद उन्हें 10.15 pm आईसीयू में एडमिट किया गया। डॉक्टर्स ने आना फानन में उनका इलाज शुरू किया, पर सभी प्रयासों के बावजूद डॉक्टर्स चंद्रा बचा नहीं पाए और 10.40 उन्हें मर्त घोषित कर दिया गया।

1990 में चंद्र ने कैबिनेट सचिव के रूप में काम किया था। और 1996 से 2001 में वो अमेरिका में भारतीय राजदूत के पद पर रहे साथ ही उन्हें 2007 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि चन्द्र के शरीर को सुरक्षित रखा गया है और उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है। चंद्रा का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा।

Similar News