इंदिरा गांधी के सचिव और मौत के चश्मदीद आरके धवन नहीं रहे

इंदिरा गांधी के सचिव और मौत के चश्मदीद आरके धवन नहीं रहे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-07 02:59 GMT
हाईलाइट
  • 74 साल की उम्र में किया था विवाह।
  • इंदिरा गांधी के निज सचिव आरके धवन का निधन।
  • कांग्रेस ने शोक जाहिर किया।


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आपातकाल में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले पूर्व पीएम इंदीरा गांधी के निज सचिव आरके धवन का सोमवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। धवन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता धवन इंदिरा गांधी के करीबी थे, अक्सर इंदिरा गांधी अहम मसलों पर धवन से सलाह मशविरा करती थीं। वह 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के प्रत्यक्षदर्शी थे।

 

 

 

राहुल गांधी ने जताया शोक

आर के धवन के निधन पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि आरके धवन को मैं बचपन से जानता था, उनके जाने से कांग्रेस परिवार में एक शून्य पैदा हो गया है।

[removed][removed]

[removed][removed]

 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की मृत्यु पर शोक जताया है, उन्होने कहा कि “ कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि धवन जी के जाने के साथ एक युग का सचमुच अंत हो गया है। 

 

 

[removed][removed]

Similar News