पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के सांसद वी. धनंजय कुमार का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के सांसद वी. धनंजय कुमार का निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-05 02:57 GMT
पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के सांसद वी. धनंजय कुमार का निधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री वी धनंजय कुमार (67) का सोमवार को मंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। धनंजय कुमार 1996 में नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्री,1999-2000 में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और 2000-2003 तक केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री रहे। कुमार ने लगातार चार बार लोकसभा में मंगलौर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

धनंजय कुमार ने भाजपा से अपनी राजनीति की शुरूआत की थी। 1983 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव जीता। 1991 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता जनार्दन पुजारी को हराया था। कुमार के निधन पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा समेत सभी राजनीतिक दलों ने दुख व्यक्त किया है। 

धनंजय कुमार का जन्म 1951 में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में हुआ था। कुमार ने विज्ञान और कानून में डिग्री हासिल की है। जब येदियुरप्पा ने बीजेपी से अलग होकर कर्नाटक जनता पार्टी बनायी तब कुमार केजेपी में शामिल हो गए। येदियुरप्पा के भाजपा में लौटने के बाद केजेपी खत्म हो गई। ऐसे में धनंजय कुमार जनता दल सेकुलर में शामिल हो गए। वर्ष 2015 में भाजपा में वापसी की लेकिन 2017 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

Similar News