हरियाणा: 17 सितंबर को कुरुक्षेत्र, पेहवा में भक्तों के जमावड़े पर प्रतिबंध

हरियाणा: 17 सितंबर को कुरुक्षेत्र, पेहवा में भक्तों के जमावड़े पर प्रतिबंध

IANS News
Update: 2020-09-14 13:01 GMT
हरियाणा: 17 सितंबर को कुरुक्षेत्र, पेहवा में भक्तों के जमावड़े पर प्रतिबंध
हाईलाइट
  • हरियाणा: 17 सितंबर को कुरुक्षेत्र
  • पेहवा में भक्तों के जमावड़े पर प्रतिबंध

चंडीगढ़, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। कोरोनावायरस प्रसार के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि 17 सितंबर को अमवस्या के दौरान तीर्थ स्थल कुरुक्षेत्र, पेहवा तीर्थ स्थलों पर भक्तों के जमावड़े को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।

इस दिन भक्त आमतौर पर कुरुक्षेत्र और पेहवा में पितृपक्ष पर अपने पूर्वजों को पिंडदान देने के लिए एकत्र होते हैं।

अधिकारिक बयान में कहा गया है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए, कुरुक्षेत्र प्रशासन ने 17 सितंबर को दोनों तीर्थ स्थलों पर भक्तों के जमावड़े पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

एवाईवी/जेएनएस

Tags:    

Similar News