हरियाणा : खट्टर सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार कल, नए मंत्री लेंगे शपथ

हरियाणा : खट्टर सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार कल, नए मंत्री लेंगे शपथ

IANS News
Update: 2019-11-13 05:30 GMT
हरियाणा : खट्टर सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार कल, नए मंत्री लेंगे शपथ

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में सरकार गठन के 17 दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मंत्रिपरिषद का गुरुवार को विस्तार होने वाला है। सूत्र बता रहे हैं कि दिन में 11 बजे नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे, जिसके बाद 27 अक्टूबर को जननायक जनता पार्टी(जजपा) के साथ गठबंधन कर भाजपा ने सरकार बनाई थी। अभी तक सिर्फ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भरोसे ही राज्य की सरकार चल रही थी। पूरी तरह कैबिनेट का गठन न होने के कारण अपेक्षित गति से सरकार नहीं चल पा रही थी।

दरअसल जजपा और भाजपा के बीच मंत्रिपदों की संख्या और विभागों का बंटवारा न होने के कारण मंत्रिपरिषद विस्तार में देरी हो रही थी। सूत्र बता रहे हैं कि बातचीत सुलझ जाने के बाद गुरुवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार होगा।

 

Tags:    

Similar News