पहले भी विवादों में रहे हैं टेनी, हत्याकांड, गोलीकांड और संसद तक का सफर

लखीमपुर खीरी  पहले भी विवादों में रहे हैं टेनी, हत्याकांड, गोलीकांड और संसद तक का सफर

Juhi Verma
Update: 2021-10-04 07:01 GMT

डिजिटल डेस्क, लखीमपुर खीरी। लखिमपुर खीरी में जो हंगामा पसरा है उसके पीछे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्र का नाम सामने आ रहा है। इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में अजय मिश्र नजर आ रहे हैं। जो किसानों को दो मिनट में सुधारने की धमकी देते सुने जा सकते हैं। वीडियो तकरीबन बीस दिन पुराना बताया जा रहा है। ये बात तो बेटे की हुई सांसद पिता का दामन भी पाक साफ नहीं है। उनके दामन पर भी इतिहास के कुछ खून के दाग हैं। 
खीरी के महाराज
सांसद अजय मिश्र यूं तो किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं पर खीरी के महाराज भी हमेशा कहलाते रहे। राजनीति के मैदान में उतरने से पहले वो अदालत में वकालत किया करते थे। छवि किसी दबंग वकील के समान थी। पहलवानी में भी दो दो हाथ आजमा चुके हैं। तस्करी के आरोप भी झेल चुके हैं। और हत्या का भी। हालांकि दोनों मामले दबा दिए गए। लिहाजा कोई खुलासा नहीं हो सका।
कैसे उछले खून के छींटे?
बात कुछ 18 साल पहले की है। तिकोनिया में साल 2003 में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शख्स की पहचान 24 साल के प्रभात गुप्ता के रूप में हुई। इस हत्याकांड में अजय मिश्र का नाम भी उछला था। मामले की सुनवाई के दौरान उन पर गोली भी चली। इस हमले में टेनी घायल भी हुए। हालांकि बाद में आरोपमुक्त भी कर दिए गए। इस घटना के बाद से ही टेनी ने राजनीति में करियर बनाने की कवायद शुरू की। 12 साल में ही वह जिला पंचायत से होते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बनने में कामयाब हुए।

Tags:    

Similar News