देश के कई इलाकों में भारी बारिश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

बारिश बर्बादी देश के कई इलाकों में भारी बारिश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

ANAND VANI
Update: 2022-07-15 03:55 GMT
देश के कई इलाकों में भारी बारिश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली,आनंद जोनवार। देश के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही हैं, जिसकी वजह से कई स्थानों पर बाढ़ आ गई हैं, वहीं अन्य स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सड़क तालाब बन गई हैं। और घरों में घुटने तक पानी भर गया हैं। कई नेशनल हाइवे पर पानी के जमाव के चलते यातायात बंद हैं।  गुजरात के कई इलाके भीषण बाढ़ की चपेट में  हैं। मौसम विभाग ने करीब 8 जिलों में लाल अलर्ट जारी किया हैं। मुंबई जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और डांग और कच्छ में भी दो नेशनल हाईवे बंद करने पड़े हैं। 

गुजरात के नवसारी में पूर्णा नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है लेकिन अभी भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात में हो रही तेज बारिश के चलते कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया हैं।  बारिश से नदियां उफान पर हैं। लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में  देर रात चार लोगों की मौत हो गई।  राज्य आपदा प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब तक महाराष्ट्र में बारिश से 99 लोगों की मौत हो गई हैं, वहीं लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए  एनडीआरएफ की  14 टीमें और 6 एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती की हैं। वहीं करीब  बाढ़ से प्रभावित 8 हजार लोगों  को सुरक्षा टीमों की सहायता से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया हैं।  भारी बारिश से वर्धा नदी उफान पर है। इस कारण महाराष्ट्र और तेलंगाना को जोड़ने वाली सड़क तालाब बन गई है। वहीं सीएम शिंदे बाढग्रस्त इलाकों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने  पालघर, पुणे और सतारा ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रतनागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में आज येलो अलर्ट जारी किया गया

 

 

 

Tags:    

Similar News