फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में 90 रु/ लीटर पेट्रोल 

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में 90 रु/ लीटर पेट्रोल 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-22 02:49 GMT
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में 90 रु/ लीटर पेट्रोल 
हाईलाइट
  • मुंबई में पेट्रोल 89.80 रुपए/लीटर
  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.44 रुपए/लीटर
  • शनिवार को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में शनिवार को भी बढ़ोतरी हुई, 90 रु/लीटर के बेहद करीब पहुंचने के बाद भी तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 82 रुपए 44 पैसे प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम में कोई वृद्धि नहीं हुई। यहां डीजल की कीमत 73 रुपए 87 पैसे प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 89.80 और डीजल की कीमत 78.42 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

जनता परेशान, सरकार खमोश
तेल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण जनता परेशान है। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से अब तक कोई भी राहत जनता को नहीं दी गई है, हांलाकि कुछ राज्यों की सरकार ने वैट घटाकर जनता को कुछ राहत देने का प्रयास जरूर किया है। राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, जैसे राज्यों ने पेट्रोल पर लगने वाला वैट घटाया है। इस सबके चलते विपक्ष लगातार सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है, विपक्ष की मांग है कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए।

रुपए को संभालना जरूरी
जानकारों के अनुसार आने वाले समय में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ी वजह है। रुपये में जारी गिरावट के कारण ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। दरअसल, कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है। विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर टैक्स कम करें और इसे जीएसटी के दायरे में लाए, लेकिन केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहरा रही है।

 

Similar News