बिहार में उमस भरी गर्मी

बिहार में उमस भरी गर्मी

IANS News
Update: 2019-09-11 05:30 GMT
बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 11 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, परंतु वातावरण में नमी की अधिकता के कारण उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी हुई है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्य में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

राज्य के अन्य शहरों में, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.0 डिग्री और पूर्णिया का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Similar News